म्यूरल पेंटिंग
- Authors
-
-
संदीप पूरी
Author
-
- Abstract
-
म्यूरल पेंटिंग (भित्ति चित्रण) एक प्राचीन कला है, जिसे विभिन्न तकनीकों से दर्शाया जाता है। भारत में इसे जयपुर अरायश और टेम्परा के नाम से जाना जाता है। इसका सबसे पुराना उदाहरण स्पेन की अल्ताभिरा गुफा से प्राप्त हुआ, जबकि भारत में अजंता और बाघ गुफाओं में इसके प्राचीन साक्ष्य मिलते हैं। म्यूरल पेंटिंग के प्रमुख प्रकार हैं:
-
फ्रेस्को ब्यूनो: इटली की तकनीक, जिसमें गीली दीवार पर चित्रण किया जाता है, जिससे चित्र टिकाऊ होते हैं।
-
फ्रेस्को सेको: इसमें सूखी दीवार पर चित्रण होता है, लेकिन यह उतना टिकाऊ नहीं होता।
-
जयपुर फ्रेस्को: भारत में प्रचलित तकनीक, जो अरायश पद्धति के रूप में जानी जाती है।
-
टेम्परा ग्लू तकनीक: इसमें अंडे की जर्दी या सरेस से रंग मिलाकर चित्रण किया जाता है। इन तकनीकों ने म्यूरल पेंटिंग को विश्वभर में एक खास स्थान दिलवाया है।
-
- References
- Downloads
- Published
- 2025-05-31
- Section
- Articles
- License
-
Copyright (c) 2025 संदीप पूरी (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
