बुंदेलखंडी मंदिरों में उपस्थित मूर्तिकला का प्रतिमा वैज्ञानिक पक्ष
- Authors
-
-
हेमलता तिवारी
Author
-
- Abstract
-
लेख "बुंदेलखंडी मंदिरों में उपस्थित मूर्तिकला का प्रतिमा वैज्ञानिक पक्ष" में बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों की मूर्तिकला का प्रतिमा विज्ञान (Iconography) के दृष्टिकोण से विश्लेषण किया गया है। इसमें खजुराहो, देवगढ़ और ओरछा मंदिरों की मूर्तियाँ शामिल हैं, जो धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदर्भों को दर्शाती हैं। प्रतिमा विज्ञान देवी-देवताओं, पौराणिक पात्रों, उनके वाहनों और प्रतीकों के शास्त्रीय अध्ययन से संबंधित है, जिसे शिल्पशास्त्र और पुराणों से दिशा मिलती है। लेख में प्रमुख देवताओं की मूर्तियों जैसे शिव, विष्णु, सूर्य देव और देवी की मूर्तियाँ और अन्य प्रकार की मूर्तियाँ जैसे मिथुन, यक्ष, गंधर्व आदि का वर्णन किया गया है। नागर शैली में बनी इन मूर्तियों में कोमलता और समृद्धि का अद्भुत संगम दिखता है। लेख में डिजिटल डॉक्युमेंटेशन और संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई है।
- References
- Published
- 2025-04-30
- Section
- Articles
- License
-
Copyright (c) 2025 हेमलता तिवारी (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.
